STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational Children

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational Children

शीतल छैँया

शीतल छैँया

1 min
11

कड़वे नीम की छैयां, मन को लुभाती,

नीम संग नहीं चलता रोगों का बहाना।


स्वाद में तो नीम बहुत कड़वा होता है,

पर छुपा है यहां स्वास्थ्य का खजाना।


कड़वे नीम की छैयां, मन को लुभाती,

नीम संग नहीं चलता रोगों का बहाना।


इसके औषधि गुणों को जान लो बच्चों,

इस जीवन में हर मौसम रहेगा सुहाना।


कड़वे नीम की छैयां, मन को लुभाती,

नीम संग नहीं चलता रोगों का बहाना।


सुना ही होगा तुमने नीम साबुन नाम,

इसका दातुन करता है अच्छा काम।


कड़वे नीम की छैयां, मन को लुभाती,

नीम संग नहीं चलता रोगों का बहाना।


गांववाले इसके दातुन उपयोग करते हैं,  

दातों पर छलकता, चमक का पैमाना।


कड़वे नीम की छैयां, मन को लुभाती,

नीम संग नहीं चलता रोगों का बहाना।


हमारे जीवन में है, इसका खास स्थान,

इसकी हवा सारे जग को देती मुस्कान।


नीम की शीतल छैयां, मन को लुभाती,

नीम संग नहीं चलता रोगों का बहाना।


सारी दुनिया को देता है यह प्राणवायु,

अपनी तरह बनाता हमारी लंबी आयु।


कड़वे नीम की छैयां, मन को लुभाती,

नीम संग नहीं चलता रोगों का बहाना।


रेत में भी यह आसानी से जिंदा होता,

रोज़ रोज़ नहीं पड़ता जल से नहलाना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational