STORYMIRROR

निखिल कुमार अंजान

Inspirational

2  

निखिल कुमार अंजान

Inspirational

शब्द महल

शब्द महल

1 min
421


शब्दों का महल बनाना है

मजबूत नींव रख

एक आधार बनाना है

दिल से दिल तक पहुँच।


इक सुंदर संसार बनाना है

लिख लिख कर शब्द अपने

एक मुकाम बनाना है

सो चुका है अंदर का जो इंसान

उसको अब जगाना है।


शब्द महल की हर ईंट को

अपने हाथों से लगाना है

समाज में चले रहे आडंबर को

सबके सामने लाना है।


विलुप्त हो चुके हैं जो संस्कार

वो पैदा कर बड़े बूढ़ों को

फिर से सम्मान दिलाना है

अंजान को अंजान पहचान रख

अंजान शब्द महल बनाना है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational