STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Inspirational

दिल का सुकून

दिल का सुकून

1 min
246

मिले दिल को सुकूँ

ऐसा काम किये जा

किसी को मिले आराम

ऐसी मदद किये जा

मिलेंगे राह में कांटे

उन्हें तमाम किये जा

किसी गरीब

किसी अनाथ

को हो दो

जून का सामान

ऐसा कुछ इंतजाम

किये जा

कमाया पैसा

बहुत तूने

मगर कुछ काम

ना आएगा

खाली हाथ आया था

खाली हाथ जायेगा

करेगा मजलूम

किसी महरूम

की सेवा

पायेगा सदा मेवा

बनेगा पुण्य का भागी

करेगा काम जब अनुरागी 

सफल होगा तेरा जीवन

बन जायेगा तू बैरागी

यही सच्ची राह

एक स्वर्ग को जाने की

करे जा "दीप "दीन दुखियों की सेवा

चाहत हो मुक्ति पाने की



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational