STORYMIRROR

Malti Mishra

Inspirational

4  

Malti Mishra

Inspirational

भारत नंदन वीर धरा के

भारत नंदन वीर धरा के

1 min
224

हम भारत के वासी हैं

ये सदा गर्व से कहते हैं,

पर वीर जवानों के कारण ही

हम सदा सुरक्षित रहते हैं।


स्वजनों का स्नेह छोड़कर

ये सीमा पर डटे ये रहते हैं,

सर्दी गर्मी या वर्षा हो

सब हंस-हंस कर सहते हैं।


हम चैन से घरों मे सोते हैं क्योंकि

वो रातों को जागते हैं,

घर की सुरक्षा देकर हमको

खुद खुले अंबर तले रहते हैं।


हमारी सुरक्षा की खातिर वो

अपनी परवाह न करते हैं

आंधी, शीत, वर्षा या तूफां

सदा उपस्थित रहते हैं।


हे भारत नंदन वीर धरा के 

मैं तुमको अभिनंदन करती,

एक-एक बलिदान तुम्हारे

को शत-शत वंदन करती।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational