STORYMIRROR

Vikash raj yadav

Inspirational

4  

Vikash raj yadav

Inspirational

मेरा देश

मेरा देश

1 min
366

होगा अपना कश्मीर

ये सपना उसने सजाया था!

वह चुपके चोरी से उस दिन

वो घुटनों पर आया था!!


शायद उसने सोचा होगा

हिंदुस्तानी फौज डर जाएंगे!

लड़ने की खातिर कभी आगे 

न अपने कदम बढ़ाएंगे!!


लेकिन हमारे योद्धाओं ने

उन्हें ऐसी धूल चटाया था!

कुछ ही दिनों में उनकी

अक्ल ठिकाने आया था!!


लड़ते-लड़ते शहीद हुए

भारत माँ के कुछ लाल!

अंत समय तक बने रहे

भारत माता की ढाल!!


एक बार फिर से योद्धाओं

शैतानों को मार भगाया था!

कारगिल की चोटी पर

तिरंगा शान से फहराया था!!


कारगिल दिवस पर वीरों की

हम कुर्बानी को याद करें!

रहें सलामत वीर हमारे आओ

मिलकर ये फरियाद करें!!


      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational