STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational

4  

mridula verma

Inspirational

भारत माता तुम्हें नमन

भारत माता तुम्हें नमन

1 min
245


हे भारत माता तुम्हें नमन 

हम गुणगान तुम्हारा गाते हैं

तुम हो वात्सल्य की देवी माँ

हम नित-नित शीश झुकाते हैं।।


सिर पर है हिमालय का ताज तुम्हारे

चरणों में हिन्द महासागर है

यहाँ बहती गंगा की धारा निर्मल

हम गीत तुम्हारा गाते हैं।।


इस दुनिया में सबसे सुन्दर

भारत माँ तेरी शान है

हजारों वीरों की यह पावन भूमि

माँ तुझे पर हमें अभिमान है।।


जब तक है धरती पर जीवन

भारत माता तेरी शान रहे

सौंदर्य, प्रेम की देवी भारत माता

तेरी गौरव गाथा अमर रहे।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational