STORYMIRROR

mridula verma

Inspirational

4  

mridula verma

Inspirational

वेंकैया पिंगली

वेंकैया पिंगली

1 min
350

देशभक्ति के रंगों से जिसने

राष्ट्रीय झण्डे को सजाया

पिंगली वेंकैया नाम है उनका 

उन्होंने तिरंगे का डिजाइन बनाया।।


2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश

एक गांव में जन्मे पिंगली

भारत के सच्चे देशभक्त और

कृषि वैज्ञानिक थे पिंगली।।


राष्ट्र सेवा के महान यज्ञ में 

आपने दिया विशिष्ट योगदान

देश प्रेम को मन में भरकर

कहलाए स्वतंत्रता सेनानी महान।।


देश की एकता अखण्डता को

तिरंगे में पिरोया आपने

सम्पूर्ण भारत वासियों को देशभक्ति के

रंग में रंग डाला आपने।।


4 जुलाई 1963 को देशभक्त वेंकैया पिंगली 

ने दुनिया को अलविदा किया

महान देशभक्त के जन्मदिवस पर  

भारत वासियों ने उनको नमन किया।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational