STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Inspirational

प्रणाम कोरोना के योद्धाओं को

प्रणाम कोरोना के योद्धाओं को

1 min
414

कोरोना के योद्धाओं को

मैं प्रणाम करता हूँ।


 लड़ रहा विश्व

आज जिस त्रासदी से  

आगे आएं

इन मनुज अवतारों की

भूमिका को सलाम करता हूँ।


उन डॉक्टरों

पुलिस अधिकारियों  

सफाई कर्मचारियों और

खाना पहुंचाने वाले

अनगिनत सेवकों का

 स्मरण मैं काम करता हूँ।


 कोरोना के योद्धाओं को

 मैं प्रणाम करता हूँ।


 कोरोना के योद्धाओं को

 मैं प्रणाम करता हूँ ।


डर रहा विश्व आज

जिस वायरस से

घरों में बैठे तमाम

बच्चों -बूढ़ों की

आशाओं का

आह्वान करता हूँ।


कोरोना के योद्धाओं को

मैं प्रणाम करता हूँ।

जीत जायेंगे

हम इस लड़ाई में


विश्व विजयी अपने

योद्धाओं का सम्मान करता हूँ।

कोरोना के योद्धाओं को

मैं प्रणाम करता हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational