STORYMIRROR

Apoorva Dixit

Action Inspirational Others

3  

Apoorva Dixit

Action Inspirational Others

सैनिक

सैनिक

1 min
197

भारत माता के सुत वीरों,

हे शत्रु संहारक रणधीरों,

हम भारतवासी करते हैं,

शत कोटि नमन शत कोटि नमन।।


जब कभी कहीं त्योहारों पर हम

परिजन संग खुशी मनाते हैं,

तब दूर स्वजन से सीमा पर

इक सैनिक लड़ता पाते हैं,

रणभूमि में अरि सेना के दर्प दमन के साहस को

शत कोटि नमन शत कोटि नमन।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action