STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

4  

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

सैनिक

सैनिक

1 min
353

ये वीर सैनिक हैं देश के

चलते सरहद पर सीना तान के

दुश्मनों की कर देते छुट्टी

रख देते उनको चीर के


छोड़कर घर बार अपना

सरहद को बनाते हैं ठिकाना

अपनी जान हथेली पर रखकर

उनका काम देश को बचाना


ये वीर सैनिक 

कभी ठंड में ठिठुरते

कभी धूप में जलते

करते हिफाजत मुल्क की

सब कुछ सहते-सहते


हमारे वीर सैनिक

होली ऐसी मनाते हैं

दुश्मनों की गोली को 

सीने से लगाते हैं

देश की सेवा के लिए

 सब कुछ भूल जाते हैं


ये सैनिक वीर निराले हैं

बेखौफ और मतवाले हैं

मातृभूमि के वीर योद्धा

भारत मां के प्यारे हैं

देशवासियों के लिए 

ये तो राजदूलारे हैं


इन वीर सैनिकों की

जब तक जान में जान है

देश को कुछ नहीं होने देंगे

ऐसे जांबाज सैनिक

 हमारे भारत मां की शान है


भारत मां की ये संतान

लगा देते हैं जी जान

आंधी हो या तूफान

खड़े रहते हरदम सीना तान


सरहद पर चल कर देखो

ये अपना फर्ज हैं निभा रहे 

शायद मां के दूध का

कर्ज हैं निभा रहे 


ये विचलित कभी ना होते

दुश्मनों के घातक हथियारों से

देश को बचाते हैं

अपने ही बलिदानों से


ये ऐसे वीर योद्धा हैं जो

देश की रक्षा करते करते

एक दिन शहीद हो जाते हैं

कम उम्र में भी अपना

नाम अमर कर जाते हैं  ।                            

     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational