STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Fantasy Others

4  

Suresh Sachan Patel

Fantasy Others

।।सावन का झूला।।

।।सावन का झूला।।

1 min
687

राधा कृष्ण का साथ सुहाना

मिलकर सावन का गाएं तराना

मन में खुशियाँ अपार हुई हैं

सुख संगम का मिला खजाना


लता फूल की डोर बनी है

बाग में सुंदर छटा घनी है

राधा कृष्ण संग झूल रही है,

जोड़ी सुंदर सुघड़ बनी है


राधा संग में सखियाँ आई

सुंदर मेहँदी  हाथ  रचाई

रंग बिरंगी पहन चुनरिया,

संग झूले राधा कृष्ण कन्हाई


रिमझिम बारिश मस्त फुहार

फूलों की है अजब बाहर

कोयल गा कर राग सुनाए

राधे राधे जय कृष्ण मुरार


कोयल की है कूक सुहानी

नाचे मोर बन के मस्तानी

कारे कारे बदरा नभ में छाए

रिमझिम रिमझिम बरसे पानी


सखियाँ सब हिल मिल गाएं

ऊंची ऊंची खूब पेंग बढ़ाएं

सज धज कर नये परिधानों में

कजरी और गीत मल्हार सुनाएं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy