STORYMIRROR

priyanka shaw

Fantasy

4  

priyanka shaw

Fantasy

साथी तेरा साथ चाहिए

साथी तेरा साथ चाहिए

1 min
575

जब बंधे एक दूजे के साथ 

एक अनोखे बंधन मे, 

उस वक्त मुझे, तेरा विश्वास चाहिए, 

ओ साथी तेरा साथ चाहिए। 


जब भी पड़ूं किसी मुश्किल में, 

तेरे साथ होने का एहसास चाहिए, 

साथी बस तेरा साथ चाहिए। 


जब भी बारिश के मौसम मे

दोनों साथ निकले, 

फिसलन वाली राह पर 

सम्भलने के लिए तेरा हाथ चाहिए, 

ओ साथी मुझे तेरा साथ चाहिए। 


अकेलेपन की दौर से 

जब भी पड़े गुजरना, 

उस मोड़ पर तेरा प्यार चाहिए, 

ओ साथी तेरा साथ चाहिए। 


सुख दुख के साथी मेरे 

तु संग हमेशा रहना, 

रब से दुआ है मेरी 

तु हरपाल यूहीं खुश रहना, 

लबों पर तेरे हमेशा मुस्कान चाहिए, 

ओ साथी तेरा साथ चाहिए। 


जब भी रूठ जाऊँ 

तू प्यार से मना लेना, 

जब रो दूँ कभी, 

तो मेरे आंसू पोछ देना, 

जीवन के हर मोड़ पर ये जज़्बात चाहिए, 

साथी मुझे तो बस तेरा साथ चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy