STORYMIRROR

priyanka shaw

Abstract Inspirational

3  

priyanka shaw

Abstract Inspirational

मैं तेरे काबिल बनूँ

मैं तेरे काबिल बनूँ

1 min
321

  माँ तूने राह में चलना तो सिखा दिया

  मैं उस राह पर चलने के काबिल बनू। 


  तेरी उंगली ने जो बोझ सहा, 

  मैं भी उसे सहने के काबिल बनू। 


  तूने अपनी गोद में जो जगह दी, 

  मैं उसमें रहने के काबिल बनू।

 

  तेरी करुण ममता की छाँव में 

  जो स्नेह मुझे मिला, 

  मैं वो समेटने के क़ाबिल बनू। 


  जो संस्कार मुझे, तुझसे मिला *माँ* 

  मैं उसे निभाने के क़ाबिल बनू, 

  माँ बस मैं तेरे क़ाबिल बनू। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract