STORYMIRROR

Yashasvini Yadav

Romance Others

4  

Yashasvini Yadav

Romance Others

सात फेरे

सात फेरे

1 min
298

चलो पहनूँ मैं खूबसूरत सा जोड़ा,

तुम पहनो शेरवानी!

आओ आज सात फेरे ले कर,

पूरी कर दे प्रेम कहानी!!


मैं बनूँ पार्वती तुम्हारी,

तुम मेरे विषधारी!

हाथों में हाथ लिए,

भर दो मांग तुम हमारी!!


जब माना मैंने तुमको ही,

तो क्यों अब जाए ये हाथ खाली!

आओ बैठो संग मेरे,

पहनाओ मुझे अपने हाथों से बाली!!


पहनूँ मैं तुम्हारे हाथों से चूड़िया,

और निभाऊं रस्म सारी !

आओ आज तुम शिव बनो,

और शक्ति मैं तुम्हारी !!


चलो अमर कर दे एक खूबसूरत प्रेम कहानी,

उसके बाद तुम चाहे किसी के,

पर पहली छाप रहेगी हमारी !

आओ मेरी 'ख्वाहिश' है, कर दो पूरी ये कहानी !!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance