STORYMIRROR

Rampratap Bishnoi 29

Fantasy Others

4  

Rampratap Bishnoi 29

Fantasy Others

सागर

सागर

1 min
231


सागर जल का सबसे बड़ा भंडार होता है,

नदियों को सागर से अटूट प्यार होता है

सागर न होता, तो नदियां कहां मिलती?

सागर का भी अलग सुंदर संसार होता है।

सागर जल का सबसे……


सागर और धरा के मिलने से, सृष्टि है,

सागर किनारे शहरों का श्रृंगार होता है।

बड़ा प्यारा है सागर का सूरज से नाता,

सूरज की गर्मी से वाष्प तैयार होता है।

सागर जल का सबसे……


वाष्प से गगन में ऊपर बादल बनता है,

जो रिमझिम बारिश का आधार होता है।

पानी फिर धरती पर आता खुशी लेकर,

जिसका सारे जग को, इंतजार होता है।

सागर जल का सबसे……


जल चक्र, जीवन चक्र का खास हिस्सा है,

जिससे सपना आंखों का साकार होता है।

प्राणियों हेतु, सागर गागर में समा जाए,

सागर सृष्टि का अनोखा उपहार होता है।

सागर जल का सबसे……



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy