STORYMIRROR

Rampratap Bishnoi 29

Action Classics Fantasy

4  

Rampratap Bishnoi 29

Action Classics Fantasy

चॉकलेट डेबूढ़े, बच्चे हों

चॉकलेट डेबूढ़े, बच्चे हों

1 min
214

चॉकलेट डे


बूढ़े, बच्चे हों या जवान, इस दुनिया में,

सभी को चॉकलेट डे का इंतजार रहता है।

चॉकलेट का नाम सुनते ही जी ललचाता,

अपने से ज्यादा, इसी से प्यार रहता है।

बूढ़े, बच्चे हों या जवान………..


हर कोई खूब चॉकलेट खाएं और खिलाएं,

खुलकर हम सब आज, चॉकलेट डे मनाएं।

खिलाकर चॉकलेट, हाथ मिलाना न भूलें,

खाने के बाद, बड़ा मधुर व्यवहार रहता है।

बूढ़े, बच्चे हों या जवान…………..


चॉकलेट माहौल को भी मीठा कर देता है,

तन मन में खुशियां व ऊर्जा भर देता है।

इस दिवस पर दिली शुभकामनाएं हमारी,

रूठ जाता है, जब चॉकलेट उधार रहता है।

बूढ़े, बच्चे हों या जवान……….


बच्चे अगर नहीं पढ़े, दे दो एक चॉकलेट,

जन्म दिन पर है यह, बड़ी कीमती भेंट।

चॉकलेट मिलने से, खुश नाराज मेहमान,

फिर मेहमान को, सब स्वीकार रहता है।

बूढ़े, बच्चे हों या जवान…………..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action