STORYMIRROR

Rampratap Bishnoi 29

Inspirational

4  

Rampratap Bishnoi 29

Inspirational

विश्व बंधुत्व

विश्व बंधुत्व

1 min
1.6K

जब जगेगी बंधुओं में, विश्व बंधुत्व की भावना,

तभी लोग कर पाएंगे, बड़ी चुनौतियों से सामना।

विश्वबंधुत्व प्रेम भाईचारे का सबसे बड़ा दायरा है।

आवश्यक है, विश्व बंधुत्व के महत्व को जानना।

जब जागेगी बधुओं में…………

ऋषि मुनियों ने विश्व बधुत्व का पाठ पढ़ाया है,

धर्म व पुण्य के रास्ते पर चलना सिखलाया है।

मान सम्मान रखना चाहिए, उनके उपदेशों का,

प्रयास करें हम कि, हो नहीं उनका अवमानना।

जब जगेगी बंधुओं में…………..

जब विश्व एक कुटुंब और सारे लोग हैं भाई भाई,

फिर किस लिए यहां हिंसा, असत्य और लड़ाई?

स्वार्थ और लोभ किसी को कहीं का नहीं छोड़ते,

असंभव नहीं है इन बुराइयों को जग में त्यागना।

जब जागेगी बधुओं में………….

कोरोना काल में भारत ने विश्व बंधुत्व दिखलाया,

इस महामारी का टीका दूसरे देशों तक पहुंचाया।

विश्व बाधुत्व का, यह एक सुंदर उदाहरण लगता,

भारत ने कदम कदम पर किया, इसका पालना।

जब जागेगी बधुओं में…………


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational