STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract

4  

सोनी गुप्ता

Abstract

रचनाकार की लेखनी

रचनाकार की लेखनी

1 min
262

रचनाकार की लेखनी में एक अद्भुत सा अहसास है, 

वो अहसास जहाँ वह अपने भावों को व्यक्त करता, 

मानो तो उसके हर ख्वाबों की खुली हुई किताब है, 


हजारों शब्दों का समावेश कुछ शब्दों में कर देता है, 

और तो और सुलझा देता जिंदगी का हर सवाल है, 


लेखन के द्वारा सीखता रहता जिंदगी की हर कलाएँ, 

और क्या कहें रचनाकार लिखता बहुत लाजवाब है, 


अपने साहित्य लेखन द्वारा स्वयं की पहचान बनाता, 

अपने अनमोल शब्दों द्वारा देता दुनिया को जवाब है, 


अपनी लेखनी से अपना अलग व्यक्तित्व निखारता, 

धुंधली रोशनी में भी झांकता एक नया सा एहसास है, 


शब्द ,अक्षर ,भाषा और छंदों से करता है बेहद प्यार, 

करुणा, विरह ,व्यथा या हो प्रेम लिखता अपरंपार है, 


भांति भांति के शब्द गढ़ता जिसका अर्थ बहुत खास है, 

रचनाकार की लेखनी में एक अद्भुत सा अहसास है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract