STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Tragedy Others Children

3  

राजेश "बनारसी बाबू"

Tragedy Others Children

रात में क्यों पीकर आते हो पापा

रात में क्यों पीकर आते हो पापा

1 min
169

रात में क्यों पीकर आते हो पापा,      

 हमें स्कूल लेने क्यों 

     नहीं आते हो पापा, 

   रात में मम्मी को क्यों बहुत

    मारते हो पापा, रात में मम्मी

    क्यों रोती है पापा , 

    प्रिया बोलती उसके पापा      

     सुपरमैन है,


रोहित बोलता उसके पापा आयरन मैन, 

मैं क्या बोलूं बताओ ना पापा,

मम्मी इतना क्यों रोती है बताओ ना पापा, 

मकान वाले अंकल पूछ रहे थे, मैंम फिस के लिए पूछ रही थी, 

स्कूल की फीस हम क्यों नहीं दे पाते पापा, 

मम्मी की साड़ी फट क्यों गई है

उनके कान के झुमके बिक क्यों गए है,

मेरी ड्रेस फट सी गई है जूते मेरे फट से गए हैं, 

मम्मी आंटी के घर बर्तन क्यों धोती , 

मेरे लिए बार्बी डॉल क्यों नहीं लाती, 

आप बोलते कि मेरा पैदा होना पाप है, 

क्या मैं एक लड़की हूं यह मेरा अभिशाप है ,     

बताइए ना पापा आप क्यों पीकर आते हो पापा, 

मेरे सपने टूट गए आप हमसे रूठ गए , 

बताइए ना पापा आप क्यों पीकर आते हो पापा।       


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy