STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational Others Children

3  

MALA SINGH

Inspirational Others Children

राष्ट्रीय पुष्प कमल

राष्ट्रीय पुष्प कमल

1 min
780

नीलंबियन न्यूसिफेरा है, 

वैज्ञानिक नाम जिसका।

कमल पुष्प ही होता है, 

राष्ट्रीय पुष्प भारत का।।


तालाब व कीचड़ वाली, 

जगहों पर यह उगता।

फिर भी सबके मन को ही, 

बहुत आकर्षित है करता।।


लिलि नम्फैया प्रजातियों का, 

यह जलीय पौधा होता।

पत्तियाँ विस्तृत अस्थायी होती,

और तना इसका लम्बा होता।।


भारतीय संस्कृति में पवित्र, 

स्थान कमल को मिला है।

इसलिए अध्यात्मिकता, धन, 

ज्ञान और उज्ज्वलता का प्रतीक है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational