STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama

3  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama

रासलीला

रासलीला

1 min
159

छूम छननन छूम पायल बाजे,

झुम झननन झन झांझर बाज़े।... 

खन खननन खन कंगन बाज़े,

घनन घनन घुंघरवां बाज़े।...

लचक लचक लोड़नीयां लचके,

पलक पलक पलकनीयां पलकें।...

सरर सरर सर वायु सरके,

सनन सनन लता पता भी सनके।...

धरर धरर धर धरती गाज़े,

गड़ड़ गड़ड़ गड़ अंबर गाज़े।...

थनन थनन थन त्रिभुवन नाचे,

तालीयां के नादसे अवनि गाज़े।...

धा तिरकीट धा, धा तिरकीट धा, मृदंग बाज़े,

खनक खनक खन झांझ भी बाज़े।....

शरद पूनम की रात में सज के,

महक महक फूल भी महके।....

ता थई  तत थई राधा नाचे,

राग केदार की सरगम बाजे।....

अधर मधुर श्याम" मुरली" बाजे,

रासलीला में सब कोई नाचे।.... 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama