STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

रामधारी सिंह दिनकर

रामधारी सिंह दिनकर

1 min
460

मैं सब कवियों से कहता हूँ तुम सौम्य और मृदुभाषी बनो, 

देश के हित और अहित पर जब आए बात तुम उससे ना डरो, 


मन में ऊंचे भाव बनाकर तुम जब भी कलम या तलवार चुनो, 

जिससे बदल जाए इतिहास सबसे पहले तुम उस मन की सुनो,


ऊंच और नीच का भेद न मानो तुम आज नया एक हुंकार भरो, 

थककर क्यों बैठा है राहों में आगे बढ़ अपनी मंजिल को चलो, 


आज कलम उठाओ एक नया तुम राग लिखो उन्माद लिखो, 

जिस मिट्टी में तुमने जन्म लिया आज उसकी तुम गाथा लिखो I



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational