STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Classics Inspirational

रामायण

रामायण

1 min
388

रामायण है हिन्दू स्मृति का

जिसमें राजा राम की गाथा

संस्कृत महाकाव्य है ये

वाल्मीकि ने जिसको साधा


रामायण के सात अध्याय 

बन गये सप्त कांड 

चौबीस हजार श्लोक से

सुसज्जित ये महाकाव्य 


राम विष्णु के अवतार

हिन्दु शास्त्रों के अनुसार 

मानव जाति को दे मार्गदर्शन 

मानवता के आदर्श बन

राक्षस जाति के रावण का 

वध कर धर्म की पुनर्स्थापना 


बालकाण्ड में 

बचपन का वर्णन 

अयोध्या काण्ड में 

अयोध्या संग वनवास का विवरण 


किष्किन्धा काण्ड में 

सुग्रीव वाली का युद्ध 

सुंदर काण्ड में 

हनुमान जी का लंका प्रस्थान,


लंका दहन,नल और नील के द्वारा 

पुल निर्माण का वर्णन 

अंगद राम का दूत बनकर

लंका में प्रवेश 

लक्ष्मण और मेघनाद का 

युद्ध होना


हनुमान का संजीवनी लाकर

लक्ष्मण के प्राण बचाना

युद्ध में कुम्भ कर्ण का 

राम के हाथों परम गति पाना

लक्ष्मण के हाथों वध

मेघना का होना 


अनेकों युद्ध के बाद रावण का

राम के हाथों मारा जाना

अंत सत्य की जीत 

असत्य का हार, यही है संदेश

उत्तर काण्ड है


राम कथा का उपसंहार 

सीता, राम और लक्ष्मण की

वापसी अयोध्या में 

राम का राज्याभिषेक 

राम-राज्य की स्थापना 

इसके बाद से गाथा


रावण, हनुमान के जन्म की कथा

सीता का निर्वासन 

लव कुश का जन्म 

राम के द्वारा अश्वमेघ यज्ञ अनुष्ठान 

सीता का रसातल प्रवेश 

लक्ष्मण के परित्याग साथ


रामायण का समापन 

हुआ महाप्रयाण के बाद 

यह हमें यही सिखाता 

सदमार्ग अपनायें हम

बुराई का दामन छोड़े 

तभी फिर आये राम राज्य।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics