STORYMIRROR

Laxmi Dixit

Abstract Drama Others

4  

Laxmi Dixit

Abstract Drama Others

राखी का त्योहार

राखी का त्योहार

1 min
17

भाई बहन के प्यार का है पावन त्यौहार

रक्षाबंधन भाई बहन के उत्सव का है वार।

गिले शिकवे हो जाते दूर उमड़ आता है प्यार

सावन मास जब आता है राखी का त्यौहार।


रेशम की ये डोर नहीं मर्यादा की आन

बंधवा कर कलाई में भाई चलते सीना तान।

बहन के आशीर्वाद से भाई चढ़ता हर सोपान

कामयाबी मिलती जीवन में ऊंचा होता मान।


भाई बहन के रिश्ते का है खूबसूरत पैगाम

रक्षा करो बहन की जो कोई हो बेलगाम।

बहन की सुरक्षा भाई का पहला होता काम

बहना निश्छल प्रेम से अपने देती इसका दाम।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract