STORYMIRROR

Kumar Kishan

Classics

4  

Kumar Kishan

Classics

प्यारा भारत

प्यारा भारत

1 min
504

मानचित्र में जो दिखता है वह तो कल्पित भारत है,

जन जन के हृदय में जो बसा,

बस वही तो प्यारा भारत है


जहां अहिंसा का उदय हुआ

जिस फाँसी के फन्दों को

भगतसिंह ने चूमा

वही तो प्यारा भारत है


नारी धर्म की रक्षा के लिए

जहा वीरांगनाओं ने प्राण गंवाए

पिता के वचनों के पालन में

जहां श्री राम वनवास गए

वही तो प्यारा भारत है


मानचित्र में जो दिखता है

वह तो कल्पित भारत है

जन जन के हृदय में जो बसा

बस वही तो प्यारा भारत है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics