प्यार
प्यार
प्यार में दीवाने मिलते
मिलती हैं दीवानियाँ,
प्यार पा बदल गई हैं
कितनी ज़िन्दगानियाँ,
प्यार पर हुईं निसार
कितनी ही जवानियाँ,
प्यार लाता है लहू में
जोश की रवानियाँ,
प्यार में हुए फ़कीर
कितने राजा-रानियाँ,
हैं अमर जहान में
सैकड़ों कहानियाँ,
कुछ बनीं धरोहरें तो
कुछ बनीं निशानियाँ,
लुट गईं न जाने कितनी
दिल की राजधानियाँ।

