STORYMIRROR

Kavi Devesh Dwivedi 'Devesh' (कवि देवेश द्विवेदी 'देवेश')

Others

4  

Kavi Devesh Dwivedi 'Devesh' (कवि देवेश द्विवेदी 'देवेश')

Others

तू-तू मैं-मैं

तू-तू मैं-मैं

1 min
230


ध्यान से सुनो एक बात बताता हूँ,

नई नहीं है फिर भी दोहराता हूँ।

दुनिया की यही रीति यही कायदा है,

दो की लड़ाई में तीसरे का फायदा है।

तीसरा ये बात बहुत अच्छे से जानता है,

वो दोनों का सगा है कमजोरी पहचानता है।

ऐसा नहीं है कि वो दो ये बात नहीं जानते हैं,

पर क्या करें आदत से मजबूर नहीं मानते हैं।

तीसरे को अपने इस अलौकिक गुण का भान है,

यही तो उसकी दिव्य शक्ति है उसका ज्ञान है।

यह कला उसकी विरासत उसकी घुट्टी में है,

इसी के बल पर तो हर कोई उसकी मुट्ठी में है।

वो अकेला एक साथ दो को हराता है,

हाय-तौबा तू-तू मैं-मैं कराता है।

तीसरा अक्सर इसका फायदा उठाता है,

दोनों को भड़काता और जमकर लड़ाता है।

तीसरा समझदार है वो यूँ ही बंदरबाँट मचायेगा,

उसकी भूख बड़ी है वो दोनों की रोटियाँ छीन खायेगा।

अगर इस तीसरे की चाल का पुख्ता हल नहीं निकाला जायेगा,

तो हर दो की इज्जत का सिक्का इसी तीसरे के हाथों उछाला जायेगा।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन