STORYMIRROR

Kavi Devesh Dwivedi 'Devesh' (कवि देवेश द्विवेदी 'देवेश')

Others

4  

Kavi Devesh Dwivedi 'Devesh' (कवि देवेश द्विवेदी 'देवेश')

Others

वर्ष नया यह मंगलमय हो

वर्ष नया यह मंगलमय हो

1 min
372

वर्ष नया यह मंगलमय हो...  


बाधाएं अब नहीं सतायें


विपदाएं भी नहीं डरायें


हार मिले न,सदा ही जय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।1।।


रोजगार के दिखें न लाले


किस्मत के खुल जायें ताले


यश,वैभव,ऊर्जा अक्षय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।2।।


हर भूखे को मिले निवाला


बंद हो भ्रष्टाचार-घोटाला


नहीं किसी को कोई भय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।3।।


लाभ-हानि से न घबरायें


मेहनत की ही रोटी खायें


जीवन में सुख का संचय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।4।।


घर-आँगन में खुशियाँ आयें


 समरसता का गीत सुनायें


जिनमें भरी प्रेम की लय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।5।।


बँटवारे की ढहें दीवारें 


रिश्तों में न पड़ें दरारें 


द्वेष,कलह,ईर्ष्या का क्षय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।6।।


भेदभाव का नाम मिटायें


राष्ट्रधर्म को हम अपनायें


ऐसा मन में दृढ़ निश्चय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।7।।


क्या खोया है,क्या है पाना


नया हमें है कुछ कर जाना


क्या करना है पहले तय हो


वर्ष नया यह मंगलमय हो।।8।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन