STORYMIRROR

Kavi Devesh Dwivedi 'Devesh' (कवि देवेश द्विवेदी 'देवेश')

Others

4  

Kavi Devesh Dwivedi 'Devesh' (कवि देवेश द्विवेदी 'देवेश')

Others

चिंता

चिंता

1 min
6

संगीतकार का बीट की चिंता,
उमीदवार का सीट की चिंता,
जहिकै सिर नहीं छानी-छपरा,
वहिका सिरमिट-ईंट की चिंता।

कड़ुवे का है स्वीट की चिंता,
चखना-पानी नीट की चिंता,
कहूँ कोऊ माठा न कइ दे,
ट्वीटर वाले ट्वीट की चिंता।

नेता का स्माइल की चिंता,
बाबू का फाइल की चिंता,
जनता पूछत रोजगार का,
उनका स्टाइल की चिंता।

मोबाइल पे चैटिंग की चिंता,
मिलैं कहाँ डेटिंग की चिंता,
माई-बाप कै कहा न मानैं,
बस अपनी सैटिंग की चिंता।

दुकानदार का रेट की चिंता,
खेतिहारन का खेत की चिंता,
मेघ न बरसैं सूखत धरती,
मानसून कै डेट की चिंता।

बढ़िया इमेज क्रियेट की चिंता,
काम न हो कोई लेट की चिंता,
भले मचे घर भीतर झंझट,
पर देश शहर स्टेट की चिंता।

दावत मा है प्लेट की चिंता,
बढ़ै मोटापा वेट की चिंता,
मँहगाई कै मार झेलि के,
मनई का बस पेट की चिंता।

 - देवेश द्विवेदी 'देवेश'


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन