STORYMIRROR

Minal Aggarwal

Romance

4  

Minal Aggarwal

Romance

प्यार में जादू होता है

प्यार में जादू होता है

1 min
400

प्यार में जादू होता है 

प्यार हो जाये जिसे 

उसके दिल में जो होता है दर्द 

वह तो आधा होता है 

प्यार में 

दिल चाहता है कि 

जिसे हम प्यार करते हैं 

वह आंखों के सामने ही 

बैठा रहे 

एक पल को कहीं ओझल न

हो लेकिन 

ऐसा न हो तो 

दिल की नजर से 

कहीं भी देखो तो 

उसका चेहरा ही 

नूर बरसाता 

दिखता है 

फूल सारे खिले ही 

दिखते हैं 

हर सूँ बहारों के मौसम ही 

दिखते हैं 

दिल करता है 

प्यार के मौसम से यह दुआ कि 

उनका महबूब कहीं से बस

कैसे भी आ जाये और 

फूल खिले रहें

अपनी खुशबू उसके 

स्वागत में बिखराते रहें

एक फूल भी 

उसके आने तक 

कहीं से न मुरझाये

कायनात भी जैसे जादू 

सा बिखेरती है 

हर रंग उसका होता है 

चटक और लाजवाब 

यह प्यार के जादू का ही 

होता है असर कि

हर कली अपने पूरे 

शबाब पर होती है और 

मोहब्बत का फूल जो 

खिलता है तो 

वह पूरे चमन के साथ 

मिलकर चांद की रोशनी में 

नहाई खिलखिलाकर 

हंसती है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance