STORYMIRROR

Ervivek kumar Maurya

Romance

2  

Ervivek kumar Maurya

Romance

प्यार की बारीकियां सीख लूँ

प्यार की बारीकियां सीख लूँ

1 min
468


पास आके तेरे प्यार की बारीकियां सीख लूँ

तेरे निगाहों की सारी गुस्ताखियां सीख लूँ


हमसफ़र तो तुझे बनाया है मैंने

फिर भी राहों की कठिनाईयां सीख लूँ


अपने दिल में शायद तूने जगह दी है मुझे

तेरे दिल की मैं नादानियां सीख लूँ


हम मिले जब तो, जहां सारा झूम उठा

उस शमां में मिलन की गहराइयां सीख लूँ


है मुझे प्यार जितना,क्या तुम्हें भी है

प्रेम के प्रीत की ऊँचाइयाँ सीख लूँ


दोनों मिल आओ प्रेम का नगर बसायें

प्रेम के व्याकरण की सारी विधियां सीख लूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance