STORYMIRROR

राघवेन्द्र ‛राज’

Romance

4.0  

राघवेन्द्र ‛राज’

Romance

प्यार जताने से क्या फायदा

प्यार जताने से क्या फायदा

1 min
13.7K


प्यार को जताने से क्या फायदा

बेवजह मुस्कराने से क्या फायदा।

बारिश में भीग जाने से क्या फायदा

यूं दिल को बहलाने से क्या फायदा।

सुना है वो घर से निकलते तक नहीं।

तो उस तरफ़ आने जाने से क्या फायदा।

बढ़ती गयी है दूरियां दिलो की

तो नज़दीक जाने का क्या फायदा।

जब महसूस न हो मोहब्बत

तो दिल लगाने से क्या फायदा।

बात हमारी जो सुनने को तैयार नहीं

बात उनको फिर बताने से क्या फायदा।

दिल के जज्बातों को दिखाने से क्या फायदा

प्यार को जताने से क्या फायदा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance