STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

4  

Sonam Kewat

Romance

प्यार जताना जरुरी है क्या?

प्यार जताना जरुरी है क्या?

1 min
466

मुझसे प्यार जताया करते थे 

तुम्हारी हूं बिना पूछे बताया करते थे 

शादी के बाद प्यार जताते क्यों नहीं हो

मैं तुम्हारी हूं यह बताते क्यों नहीं हो? 


प्यार है तो जाहिर क्यों नहीं करते

आज तुमसे सवाल कुछ ऐसा है 

अपनी आपबीती ही बता रही हूं 

यूं समझो कि मेरा हाल कुछ ऐसा है 


अगर बनाकर तुम्हें खिलाती हूं 

तो खाना कैसा है बताया करो 

कभी कभी शादी से पहले की तरह

बाहर ले जाकर खिलाया करो


मैं भी कमाती थी पहले पर

ये नौकरी तुम्हारे खातिर छोड़ी है 

सब छोड़ तुम्हें खुश करने में लगीं हूं

अरे ये कोई मजाक थोड़ी है 


बनीं बनाईं दुनिया छोड़कर 

मैं एक तुम्हारे लिए आई थी 

तुम्हें अपना मान चुकी थीं पर 

अब लगता है मैं कोई पराई थी 


एक दिन मैं उससे कहने लगे

शादी के बाद प्यार कम हो गया है

या तो तुम बदल चुके हो या तो

मुझे ही कुछ वहम हो गया है


उसने कहा,

तुम्हें पाने के लिए कितने पापड़ बेले हैं 

ये अब भी बताना जरूरी है क्या 

प्यार दिल ही दिल में करता हूं

हर रोज दिखाना जरूरी है क्या।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance