पति परमेश्वर
पति परमेश्वर
सिंदूर, टीका, बिंदी, मेहंदी, गजरा, काजल।
नथ, झुमके, बाजूबंद, कंगन, चूड़ी, पायल।
हरे रंग के चोली लहंगे के जोड़े को पहन कर।
अपने सजना के लिए ही तो ये सब जतन कर।
तुमने बहुत मन से सब सोलह श्रृंगार है किया।
पति परमेश्वर की लंबी आयु हो इस इच्छा से।
हरियाली तीज पर पवित्र हृदय सच्ची लगन से।
यश खुशहाली आए जीवन में तुम्हारे सुहाग के।
अन्न त्यागा जल त्यागा, तुमने सब कुछ भुला के।
पूजा पाठ और कठिन उपवास उनके लिए है किया।

