STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract Children Stories Children

4  

सोनी गुप्ता

Abstract Children Stories Children

पर्यटकों को लुभाती बर्फ

पर्यटकों को लुभाती बर्फ

1 min
268

समय चक्र ऋतुओं का चलता रहता क्रम से

हिम ऋतु जैसे ख़ुशी का अनुभव कराता है 

हिम शिखर पर बिछ जाती वो बर्फ की चादर

ठिठुरन में भी यहाँ रयन होती नहीं मौन है

पर्यटकों को लुभाती है ये बर्फ की दुनिया

अधिकतर समय इसी बर्फ पर बिताते हैं II


पर्यटकों का लग जाता जमघट देखने सुंदरता

बच्चे और बड़े बर्फ पर खेल निराले खेलते हैं 

सैलानियों के लिए बना पसंदीदा स्थल यह

खुश होते मनोरंजन का साधन बन जाता है 

पर्यटकों को लुभाती है ये बर्फ की दुनिया

बच्चे तो यहाँ मस्ती कर लोट -पोट हो जाते हैं II


बर्फगोले बनाने का खेल खेलते बड़े चाव से

सब रोमांचकारी गतिविधियों आनंद उठाते हैं

इस नज़ारे को कैद कर लेते अपनी यादों में

बर्फीली वादियों में सर्द हवाएँ चलती है तो 

पर्यटकों को खूब लुभाती हैं ये सर्द हवाएँ 

बर्फ पर अठखेलियाँ ये प्रकृति की सौगात है II


बर्फ का मैदान पर्यटकों को आनंदित करता  

ठिठर रही धरती जल - थल हिम मंडित है

सभी को जन्नत इसी धरा पर दिख जाती

श्वेत वस्त्रों में लिपटी धरा अति सकुचित है 

पर्यटकों को लुभाती है ये बर्फ की दुनिया

खुशियाँ बरस रही हो रही बर्फ की बरसात है II


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract