STORYMIRROR

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Action

4  

MAHENDRA SINGH KATARIYA

Action

पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण संरक्षण

1 min
375


निज राष्ट्र की पुनीत पावन धरा को,

मिलकर हरियाली से प्रफुल्ल बनाएं।

पर्यावरण संरक्षण में हम दे योगदान,

प्रकृति के प्रति आत्मकर्तव्य निभाएं।


कारखानों से निकले दूषित जल से,

प्रदूषित होते जलस्रोतों को बचाएं।

सरकारी नीतियों को उच्चम स्तर से,

दे समर्थन संरक्षण तरकीब अपनाएं।


अति उर्वरकों का उपयोग कम कर,

चिमनियों की धुआं पर रोक लगाएं।

बढ़ते यातायात के उच्च ध्वनि शोर से,

ना उन्मत्त पर्यावरण को क्षति पहुंचाए।


पर्यावरण-स्वास्थ्य को प्रभावित करते,

अशुद्ध रेडियेशन के बारे में समझाएं।

अल्फा, बीटा और गामा किरणों पर,

नियंत्रण को मिल हम हाथ बढ़ाएं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action