STORYMIRROR

Govind Narayan Sharma

Romance

4  

Govind Narayan Sharma

Romance

प्रथम मिलन

प्रथम मिलन

1 min
208

वो चाँदनी उजियारी रात मन में अनकही बात;

तुझसे नजरें झुका सहमी-सी पहली मुलाक़ात।


वे चञ्चल निगाहें सधे हुए शब्द अनमोल;

मिलन उत्कंठा से लरज़ते रक्तिम कपोल।


ज़ुल्फ खुली गजरे की महक भीनी भीनी सी;

रुख़सार पर गिरी शबनम की बूंद मोती-सी।


काँपते अधर ज्यों पके हुए सरस बिम्बा फल;

श्वास उष्ण अस्फुटित शब्द विकल मन प्रतिपल।


छुईमुई सी सिमट गई छुआ जो होले से गात;

थर-थर काँपती ज्यों हवा के झोंके से पीपर पात।


मोहिनी छवि उर में समाई चञ्चल दोउ नैना;

हर शब्द मधुर लगे ज्यों बसन्त में कूक रही मैना।


क्षिति अम्बर का मिलन क्षितिज हुआ कसुमल रंग;

दिनकर की रश्मि से खिली कमलिनी भ्रमर मोह भंग।


निशिभर रति प्रसंग बिखरी अलकें अलसाया गात;

नयन ही नयन से पूछ रहे कैसी रही प्रथम मुलाक़ात।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance