STORYMIRROR

Rashmi Lata Mishra

Drama

3  

Rashmi Lata Mishra

Drama

प्रजातंत्र

प्रजातंत्र

1 min
356

प्रजातंत्र के तंत्र निराले 

हो गयी अद्भूत चाल

नाम रखें सेवक सब अपना

नेता करें कमाल,

नेता करें कमाल।


कमाल भाषण में है राशन देते

राशन देकर दें उपदेश

भाई-भाई सारे अपने हैं

एक रखो परिवेश,

एक रखो परिवेश। 


निभाओ भाईचारा

किन्तु वोट की खातिर

करें खुद ही भाई बंटवारा

आरक्षण की आड़ में फलता

राजनीतिक व्यापार।


वोटों का लालच न छूटे

इसीलिए लाचार

प्रजातंत्र को बांट तंत्र का

रूप न दो सरकार।


प्रजा तंत्र है प्रजा की खातिर

प्रजा का है त्योहार

प्रजा का है त्योहार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama