प्रेम
प्रेम
तेरे चरणों में बस जाऊं,
जीवन अर्पण कर जाऊँ।
मुझे जीने का सार मिला,
मुझको मेेरा प्यार मिला।
कोई शेष नहीं अभिलाषा,
पूरी हो गई आशा।
काटों मेें मुझको फूूलों का उपहार मिला,
मुझको मेेरा प्यार मिला।
मातु वंंदना करते-करते,
युग बीते जगते- जगते ।
आँखों को स्वपन का संंसार मिला,
मुझको मेेरा प्यार मिला।
दुनिया के झूूठे धंधे,
माया-मोह के छूटे फंदे।
ज्ञान का है संसार मिला,
मुझको मेेरा प्यार मिला।

