STORYMIRROR

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

4  

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

प्रेम पर बलिहारी

प्रेम पर बलिहारी

1 min
312

जिंदगी बहुत खूबसूरत

यह समझे ना हर कोय

प्रभु जिस पर कृपा करें

उसको यह अनुभव होय

पग पग पर बदलें मंजर

अहसासों में भी बदलाव

जीवन सफर में दो चार

हों अनगिनत महानुभाव

बस वो ही दिल पर छपें

जिनमें सहजता भरपूर

उनकी आत्मीयता से ही

मुग्ध मन हो जाए मयूर

प्रेम भरा व्यवहार ही सब

गुणों पर पड़ता है भारी

पूरी दुनिया के जीव रहे

सदा प्रेम पर बलिहारी

पशु, पक्षी भी समझते

प्रेम से सराबोर बर्ताव

भावों के लिहाज से वो

प्रतिक्रिया में लाते बदलाव

हे ईश्वर जगत की खूबियों

को वक्त पर सकूं पहचान

सही प्रतिक्रिया से ही औरों

को दूं मानवता का पैगाम



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Fantasy