STORYMIRROR

Hetshri Keyur

Comedy Romance Fantasy

4  

Hetshri Keyur

Comedy Romance Fantasy

पोपट लाल और मैं

पोपट लाल और मैं

1 min
337

तारक महेता के पोपट लाल

 और मुझ में

क्या एक सी बाते है तुझे बताऊं मैं?


आ चल मेरी जान

 तुझे हँसाते हँसाते

 मेरे दिल का दर्द बताऊं मैं! 


पोपट लाल शादी कि राह देखते देखते

 बूढ़ा हो जाएगा 

और मैं तुम्हारी राह देखने में मर जाऊंगी


 पोपट लाल के पास

बाते करने के लिए छाता है

 मेरे पास तुम्हारी तस्वीरें!


 पोपट लाल मेरेज ब्यूरो घूमते रहता है

और मैं

 तुम्हारे घर के आसपास 


पोपट लाल को जो लड़की मिले

वह उसे रिजेक्ट करती है

मेरी तुझे की हुई हर कॉल

ब्लॉक होते हुए रिजेक्ट होती है


पोपट लाल को

शादी की उम्मीद नहीं छोड़नी

मुझे तू मेरे पास आयेगा यह उम्मीद नहीं छोड़नी


पोपट लाल दिन रात

शादी के सपने देखता है

और मैं तू मेरे साथ बोलेगा वह सपने देखती हूं!


पोपट लाल मानता है

उसकी शादी होगी

और मैं मानती हूं तू मुझे सच्चा प्यार करता है!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy