पितृ भक्त
पितृ भक्त
देकर अंगोंछा अपना
श्री रघुवर शीश झुकाते हैं
एक भक्त दूजे पितु भक्त की
महिमा स्वयं सुनाते हैं।
कहते हैं यह असुर कुमार
रावण जैसा अभिमानी था
किंतु अपने पितृ भक्ति का
वीर बड़ा स्वाभिमानी था।
अपने पिता की आन में इसने
जीवन भेंट चढ़ा दी है
तीनों लोकों में यश गाथा
अपनी आज बढ़ा ली है।
जान लिया,है युद्ध सत्य से
फिर भी रण में डटा रहा
लड़ते-लड़ते महाभट्ट
थककर धरती पर पटा रहा।
हे हनुमत इस मृत देह को
सौंप दो लंका वासी को
मित्र विभीषण दूर करो अब
मुख मंडल उदासी को।
होनी को किसने टाला
क्यों अश्रु व्यर्थ बहाते हो
धैर्य धरो हे धीर वीर
तुम ज्ञानी स्वयं कहाते हो।
ऐसे आज्ञाकारी पुत्र पर
शोक संतप्त उचित नहीं
गर्व करो इस शिरोमणि पर
क्रंदन अब किंचित नहीं।
आओ हम सब करें नमन
इस कर्म योगी बलिदानी को
पितृ भक्त इस मेघनाथ
रावण के प्रिय निशानी को।।
