पहला प्यार
पहला प्यार
मैंने देखा उसे
तो न जाने
मुझे क्या
हुआ,
मैं एक पल
के
लिये भी
उसे भूल
नहीं
पा रहा,
उसकी आँखें
जैसे मुझसे
कितना कुछ
कहना चाह
रही थीं,
मैं पढ़ना
चाह रहा था
पर समझ ही
नहीं पाया
उसका चेहरा,
पूरे समय
मेरी
आँखों के
सामने
घूमता रहता
है।
मैं उससे
बात
भी करता तो
वो
कुछ कहती भी
नहीं,
न जाने
किससे डरती है
मैं तो बस
उसके
लिए दुआ
करता रहता हूँ,
कि उसे सारे
जहाँ की
खुशियाँ
मिले
वो हमेशा
खुश रहे,
उसकी हँसी
से
एक अजीब सा
सुकून
मिलता है,
क्या यही
प्यार है
तो हाँ वो
मेरा पहला
प्यार है।।

