STORYMIRROR

Diwa Shanker Saraswat

Inspirational Others

4  

Diwa Shanker Saraswat

Inspirational Others

पहला इंसान

पहला इंसान

1 min
351

पहला इंसान

हुआ कब और कहाँ

खुद व खुद

या हुआ एक पशु से

विज्ञान की राय

बंदर मानव के पूर्वज

लगता है अलग कुछ

प्रथम मानव का जन्म

सचमुच अलग था

इच्छा शक्ति का जन्म

मानवता का जन्म

अलग कर गया इंसान को

प्रथम इंसान

खड़ा निज पैरों पर

तज चलना हस्तों से

पेट से ऊपर

मन को रख

मस्तिष्क सर्वोच्च

बना मानव प्रथम

पेट भरने की जुगत

आज भी इंसान की

पशुओं से अलग

वही इंसान

परहित कातर मन

बुद्धि बल संपन्न

पर्याय मानवता का

मानवता रहित इंसान

नहीं इंसान सच में

पशु धर रूप मनुष्य के

विचरते आज भी

प्रथम इंसान कौन

चिंतन न संपूर्ण

खुद कितने इंसान

ज्ञात करना

अनिवार्य, अपरिहार्य, आवश्यक



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational