पारदर्शिता
पारदर्शिता
दिल दर्पण से भी ज़्यादा
पारदर्शिता लिए हुए
दिमाग़ हर लिहाज़ से
सुगमता और सरलता लिए हुये
सादगी आपकी किसी का भी
मन मोहने को आतुर करें
ज़िंदादिली आपकी आपकी
सोहबत में रहने को
मज़बूर करें.. और भी बहुत कुछ है
जो अधीर कर देता है
आपका एक ज़िक्र मुझे
सबसे छीन लेता हूँ
हिमालय सी ऊंचाई
आपके क़िरदार में रहें
वो शमां भी जल उठे
जो आपके दीदार में रहें
खुशकिस्मती बहारों की
श्रंगार करे आपका
अलंकारों सी मादकता लिए
चांद भी निहार करें आपका
खुदाया रहमत से आप
सदा महफूज़ रहे
जिंदगी में आप सदा
महकती चहकती रहे...
मेरी शुभकामनाएं नहीं है
निमन्त्रण है आगामी खुशियों का
आपका यह मुस्कुराता चेहरा
लगता है गुलदस्ता गुलाब से भरे फूलों का....
