STORYMIRROR

Pushp Lata Sharma

Inspirational Others

3  

Pushp Lata Sharma

Inspirational Others

पापों को धो लो।

पापों को धो लो।

1 min
250

चुपचाप रहो कुछ मत बोलो। छोड़ दुखों को खुशी सँजो लो।

कुछ भी कहने से पहले तुम, वजन सभी शब्दों का तोलो।

मत देखो गैरों की कमियाँ, अपने अन्तर्मन को खोलो।

त्यागो सारी कड़वी वाणी, मधु मिश्री बातों में घोलो।

काँटे ही काँटे बिखरे हैं, अब तो बीज खुशी के बो लो।

गम का बोझ अगर कम करना, बैठ अकेले कुछ पल रो लो।

माला जप लो राम नाम की, पुष्प किये पापों को धो लो।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational