STORYMIRROR

Padma Verma

Inspirational

4  

Padma Verma

Inspirational

"नव संकल्प भरा नववर्ष"

"नव संकल्प भरा नववर्ष"

2 mins
393

 ' जय मां दुर्गे ' 

 हर जन - मानस का 

 यह संकल्प रहे...

 बनी रहे सुख - शांति पूरी 

 पूरी सृष्टि में...

 तेरी अनुकम्पा से इस नववर्ष में...


 गरीबों की झोली भरी रहे 

 सो सकें, वे सुकून से ,

 चिन्ता न हो , उन्हें कल की ।

 सृष्टि का हर व्यक्ति समान हो ,

 तेरी अनुकम्पा से इस नववर्ष में...


 अमीरी - गरीबी का भेद - भाव न हो

 मिलाए जो हाथ एक - दूसरे से

 उनमें आपसी प्रेम प्रगाढ़ हो 

 तेरी अनुकम्पा से इस नववर्ष में ...


 नववर्ष के उल्लास की फुहार से,

 हर किसी का जीवन हरा - भरा रहे ।

 सुख - दुख दोनों ही राह पर ,

 साथी , हर कोई एक - दूसरे का

 बना रहे ...

  तेरी अनुकम्पा से इस नववर्ष में...

   

  संकल्प यह भी रहे ...

  कि, अनबोले जीवों की भी 

  हो सुनवाई...

  उनके बीच भी हो आपके प्रसादों 

  का वितरण ..

  खूब हो मनुष्य और पशु - पक्षियों

  के बीच मित्रता...

  तेरी अनुकम्पा से इस नववर्ष में...


 कोरोना की चौथी लहर आ चुकी है ,

 मनाएंगे हम जश्न ज़िंदादिली से ,

 पर, संकल्प यह रहे , 

 देश, दुनिया की खबर रखते हुए  

 सुरक्षित रहेंगे और सुरक्षित रखेंगे

 लोगों को ,

  बीमारी न फैलाएंगे न फैलने देंगे 

  तेरी अनुकम्पा से इस नववर्ष में...


  और एक महत्वपूर्ण संकल्प -

  हर गली, मोड़, चौबारे तथा घर पर 

  लड़कियां रहे सुरक्षित और निडर 

  पार कर सके चुनौतियां बेधड़क ।


  एक संकल्प ये भी हमें लेनी है - 

  दें हम परवरिश लड़कों को भी 

  लड़कियों की तरह ताकि ---

  देश का भविष्य सुरक्षित 

  स्वच्छ , सुंदर और उज्ज्वल हो।


  खुशियों से परिपूर्ण यह वर्ष हो ,

  दुख - दर्द का नामोनिशान न हो , 

  ममता ,क्षमा, दया और प्रेम से

  सारा देश सराबोर हो ।

  खुशियों के सागर में डुबा यह 

  संसार हो‌।


  ' वसुधैव कुटुंबकम् ' से ओत - प्रोत 

  हमारा प्यारा सा 'हिन्दुस्तान ' हो , 

  सारे संकल्पों की पूर्ति करता हुआ - 

  तेरी अनुकम्पा से इस नववर्ष में ...


  नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं    

   बधाई  


 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational