STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Romance

3  

Kawaljeet GILL

Romance

नींद तो एक बहाना है

नींद तो एक बहाना है

1 min
495

करवट बदलते बदलते रात गुज़र जाती है

आँख बंद कर सोना तो एक बहाना है

ख़्वाब तुम्हारे हम देखना चाहते है

मेरे ख़्वाब तुम से शुरु होकर तुम पर

खत्म हो जाये दिल की ये ही चाहत है


तुम हम, हम तुम रोज़ ख़्वाबों की दुनिया

मिलकर सजाते है

प्यारा सा अपना एक घरोंदा बसाते है

उस आंगन में ख़ुशियों से हर पल बिताते हैं

ना ही कोई ज़माने के डर ना ही कोई

अपनों की रोक टोक


ख़्वाब भी कितने हसीन होते है जो जीने की

प्रेरणा दे जाते है

उम्मीद सी दिल में नई उमंगे जगा जाते है

ख़्वाबों की ख़ातिर ही बिस्तर पर

नींद का बहाना करते है

वरना सच कहें तो नींद हमसे कोसों दूर है


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance