नींद भी नहीं आ रही...!
नींद भी नहीं आ रही...!
वो नजरें मिलाकर हर बार
झूठ बोल लेती थी
मुझे अच्छा लगता था
मगर उसने कल सच बोल
दिया कि तुम बेवफ़ा हो
सच में मेरा तो दिल ही टूट गया!
मैं कुछ पल तक तो सदमे था,
अजीबो-ग़रीब से सवाल
दिल में आ रहे थे,
मैं कोसता किसको अपने
आपको या अपनी क़िस्मत को,
कुछ भी ख़्याल नहीं था,
मैं बिन सोचे-समझे वहाँ से चला गया,
पूरी रात भर सोचता रहा उसी के बारे में,
नींद भी नहीं आ रही,
आखिऱ मैं करता भी तो क्या करता,
कुछ पल तो लगता कि
खुदको नुकसान पहुँचाऊँ,
मगर क्या मिलता दर्द के अलावा,
इतना दर्द तो वैसे ही था,
मैंने सैड सांग (दुखभरे गाने)
लगाये औऱ धीरे -धीरे दर्द कम हो गया,
फ़िर अगले ही दिन मैं
उससे मिला तो उसने बहुत
पॉजिटिव व्यवहार किया,
औऱ आकर बोली कि सॉरी बाबू
घर कि कुछ प्रॉब्लम थी,
औऱ मैंने सारा गुस्सा
आप पे उतार दिया,
मैं क्या करता मैंने बोल दिया
चलो यार कम से कम
तुम्हें एहसास तो हुआ,
देर ही सही।

