STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Inspirational

नारी तुम हो देवी शक्ति

नारी तुम हो देवी शक्ति

1 min
339

नारी तुम हो देवी शक्ति

जो तेरा करता अपमान

मानव नही है दानव है वो

दैत्य के रुप मे करता काम


कितनी निर्भया मलिन हुई

कितनी प्रियंका का अन्त हुआ

देश की व्यवस्था बड़ी बुरी है

ये भी तो राजनीति से जुड़ी है


आँखो देखी पर ना करते विश्वास

चाहे पड़ी हो किसी निर्भया की लाश

इस दुष्कर्म का सबूत मांगते

जबकि सब सच्चाई जानते


थाने कोर्ट और पुलिस वाले

राजनीति से रोटी सेंकने वाले

एक को तो नपुंसक बना कर देखो

सरेआम फाँसी पर लटका कर देखो


ऐसा भी होगा एक दिन

है सम्पूर्ण विश्वास मुझे

मिलेगी सरेआम फाँसी 

है सम्पुर्ण ये आस मुझे


पड़ी रहेगी अबला कोई

जब अपनी बांहे समेटी 

फर्क यही होगा कि होगी 

वो किसी नेता की बेटी


नारी तुम हो देवी शक्ति 

नारी तुम हो देवी शक्ति।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational